उरई। घर से महिला रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। मजदूरी करने गया पति जब लौटकर आया तो पत्नी के घर पर न मिलने पर उसने तमाम जगह तलाश की। लेकिन महिला का पता नही चला। पुलिस ने घटना को लेकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के गूढ़ा न्यामतपुर गांव के निवासी स्वयंवर सिंह ने बताया कि वह 27 जनवरी को मजदूरी के लिए गांव से जालौन आ गया था। जब वह काम बंद हो जाने पर अपने घर वापस पहुंचा तो उसे पत्नी ममता गायब मिली। उसने आस पड़ोस जानकारी की तो लोगों ने बताया कि दोपहर को उन्होंने ममता को घर से बाहर जाते देखा था। लेकिन वह कहां गई इसका पता नही है। ममता के मायके में भी जानकारी कराई गई। वह मायके भी नही पहुंची थी। स्वयंवर ने पुलिस में शिकायत देकर अपनी पत्नी का पता लगाने की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।







Leave a comment