रामपुरा-उरई । नगर पंचायत रामपुरा के अधिशाषी अधिकारी का कार्यभार आज अतिरिक्त मजिस्टेªट विकास कश्यप ने संभाल लिया है।

उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत रामपुरा के अधिशाषी अधिकारी का कार्यभार जालौन नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी डीडी सिंह देख रहे थे। पिछले कुछ समय से उनके द्वारा समय न दे पाने के कारण नये अधिशाषी अधिकारी को भेजने की मांग नगर के जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई थी जिस पर जिलाधिकारी मन्नान अख्तर ने अतिरिक्त मजिस्टेªट विकास कश्यप को नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी पद की जिम्मेदारी सौपी है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नये अधिशाषी अधिकारी विकास कश्यप ने नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह के साथ मिलकर नगर पंचायत के कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन की जानकारी के साथ ही नगर पंचायत की आय दुगनी करने पर विचार विमर्श किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेनद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि भले ही हम लोगों के कार्य रूक जाए लेकिन नगर पंचायत का विकास नही रूकना चाहिए। उन्होंने नये अधिशाषी अधिकारी विकास कश्यप के साथ नगर के विकास की धारा को आगे बढ़ाने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यभार ग्रहण के दौरान वरिष्ठ लिपिक शिवकुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे।

Leave a comment