रामपुरा-उरई रामपुरा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम फतेहपुरा कोटेदार की मनमानी से आम उपभोक्ताओं में राशन न मिलने से आक्रोश व्याप्त है और उक्त कोटेदार से टीहर का कोटा तत्काल हटाकर नये कोटेदार का चयन करने की जिलाधिकारी से मांग की गई है।

ग्राम टीहर के ग्रमीणों का आरोप है कि फतेहपुरा का कोटा श्रीराम शाक्या के नाम है लेकिन पिछले कई सालों से उसके सरलता का फायदा उठाकर महेश दीबौलिया के द्वारा पात्र ग्रहस्थी की राशन सामग्री वितरित की जाती है। ग्राम टीहर के कोटेदार श्यामलाल का देहांत हो जाने के बाद टीहर का कोटा भी फतेहपुरा कोटेदार से संबंद्ध कर दिया गया है। फतेहपुरा कोटेदार की मनमानी एवं राशन सामग्री न बांटने से ग्राम टीहर के आम उपभोक्ता ही नही बल्कि ग्राम प्रधान भी परेशान है। ग्राम प्रधान राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि उक्त कोटेदार द्वारा टीहर के पात्र ग्रहस्थी के लाभार्थियों को राशन का वितरण नही किया जाता है और जब लोग राशन के लिए जाते है तो कल आना परसो आना की कहकर लोगों को टहलाता रहता है और बाद में उन्हें भगा दिया जाता है। ग्राम प्रधान का कहना था कि इस संबंध में क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक से भी शिकायत की गई लेकिन कोटेदार से सांठगांठ होने के कारण उसके खिलाफ आज दिन तक कोई कार्यवाही नही की गई। ग्राम प्रधान राजीव कुमार के साथ ही वार्ड सदस्य कुंवर सिंह, कमलेश कुमार विनोद कुमार, फूलसिंह, शिवप्रताप आदि ने कोटा की राशन सामग्री की कालाबाजारी करने वाले महेश दीबौलिया के खिलाफ कार्यवाही करने तथा ग्राम टीहर का कोटा गांव के ही किसी व्यक्ति को दिए जाने की मांग जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी माधौगढ से की है।

 

Leave a comment