जालौन-उरई । जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र रितुराज चैधरी की मौत के बाद नवोदय विद्यालय के छात्रों में आक्रोश है। अपने साथी की मौत के विद्यालय के छात्रों ने देर सांय साथी के घर पहुंचकर परिवार के लोगों से बात की तथा अपने विचारों आदान प्रदान किया।
नवोदय विद्यालय उरई के इंटर का छात्र रितुराज चैधरी उर्फ छोटू पुत्र सूरज प्रसाद उर्फ पप्पू प्रधान निवासी प्रतापपुरा 16 जनवरी की रात से गायब था। विद्यालय के प्रधानाचार्य के उत्पीड़न तथा इंटर की परीक्षा से बंचित होने के कारण वह परेशान था। अवशाद का शिकार हुए छात्र रितुराज 16 जनवरी को घर छोड़कर चला गया था तथा 30 जनवरी को उसका शव गांव के पास मलंगा से बरामद हुआ है। अपने साथी छात्र की मौत की खबर जैसे ही नवोदय विद्यालय पहुंची वैसे से छात्रों में मायूसी छा गयी तथा उसके अंतिम दर्शन की मांग करने लगे तो प्रधानाचार्य ने फिर अपनी हिटलर शाही दिखाने का प्रयास किया तो छात्र आन्दोलित हो गये तथा विद्यालय से निकलकर सड़क पर आ गए। छात्रों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए प्रधानाचार्य नरम पड़े तथा छात्रों को रितुराज के अन्तिम दर्शन के लिए उन्हें नवोदय विद्यालय के स्टाफ के साथ रात में ही घर भेजा। अपने साथी के अन्तिम दर्शन के बाद उत्तेजित छात्रों का गुस्सा शांत हुआ तथा रितुराज की मां भाई वहिन तथा पिता से मिलकर रितुराज के जीवन से जुड़े संस्मरण सुनाये तथा उसकी मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।नवोदय विद्यालय के उत्तेजित छात्रों के विद्यालय से निकलकर सड़क पर आने तथा मार्ग को रोकने की सूचना पर कोतवाली उरई पुलिस मौके पर पहुंची तथा छात्रों को समझाया व विद्यालय कर्मचारियों से बातचीत कर बच्चों का गुस्सा शांत करने के लिए अपने साथी रितुराज के अन्तिम दर्शन की मांग को स्वीकार करने की सलाह दी जिसके बाद विद्यालय प्रशासन ने छात्रों की मांग मानी तथा उन्हें प्रतापपुरा में रितुराज के घर भेजा।







Leave a comment