कोंच-उरई । कोंच इस समय टप्पेबाजों का आतंक नजर आ रहा है और आये दिन यह टप्पेबाज कोई न कोई घटना करके अपना काम कर रहे है और उन्हें पुलिस का कोई भय नजर नही आ रहा है ताजा प्रकरण बुधवार का है। ग्राम हिगुटा थाना कैलिया निवासी राजकुमार पुत्र राधेश्याम ने बताया कि मेरे भाई श्यामसुंदर दशा गुजरात मे रहते है मैं भी उनके साथ गुजरात मे रहता हूं मेरी शादी थी इस लिए मैं अपनी भाभी संगीता का ए टी एम कार्ड लाया कोंच आकर उसने सेंट्रल बैंक के ए टी एम में रुपये निकालने के लिए घुस गया उसके अंदर वहां दो तीन अज्ञात लोग खड़े हुए थे उन्होंने मेरा ए टी एम कार्ड लगाते समय मेरा ए टी एम पासवर्ड देख लिया और मुझसे छीन लिया और उसमें से चैबीस हजार पांच सौ रुपये निकालकर भाग गए इन शातिर अज्ञात लोगों द्वारा घटना के समय मैं चिल्लाया तो कई लोग वहां आ गए और वह शातिर लोग भाग जाने में सफल हो गए परेशान राजकुमार ने कोतवाली पुलिस को शिकायत करते हुए कहा है कि इस घटना की जांच कर उसके रुपये दिलाये जाय।







Leave a comment