
कोंच-उरई । समीपस्थ ग्राम घुसिया में पिता-पुत्र ने मिल कर एक युवक को घर में घुस कर बुरी तरह पीट दिया। इस मारपीट की घटना में युवक का सिर फट गया है जिसका मेडिकल कराया गया है। पिता पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीती शाम लगभग पांच बजे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घुसिया निवासी ब्रजेश यादव पुत्र रामलखन श्रीमद्भागवत की कलश यात्रा में शामिल था तभी गांव के ही अनुराग पटैरया अपने पिता राजकुमार के साथ वहां पहुंच गया और गाली गलौज करते हुये उसके ऊपर लाठी डंडों से प्रहार कर दिया जिससे ब्रजेश का सिर फट गया।







Leave a comment