उरई। चालू वर्ष के लिए जिले के नगरों में साप्ताहिक बाजार बंदी के दिवस घोषित कर दिए गये हैं। जिला मजिस्ट्रेट डा. मन्नान अख्तर ने बंदी के दिन दुकानें और वाणिज्य प्रतिष्ठान खोलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
साप्ताहिक बाजार बंदी की नियत तिथियों के मुताबिक उरई में मंगलवार, जालौन में सोमवार, कोंच में बुधवार और कालपी में रविवार को साप्ताहिक बाजार बंदी रहेगी।
टाउन एरिया क्षेत्र व अन्य कस्बों में बाजार बंदी की तिथियां इस प्रकार हैं। माधौगढ़ गुरुवार, रामपुरा बुधवार, कोटरा सोमवार, कदौरा मंगलवार, एट सोमवार, कुठौंद शुक्रवार, जगम्मनपुर गुरूवार।
हेयर सैलून की दुकानें जनपद भर में सिर्फ हर गुरुवार को बंद रहेगीं। जिला मजिस्ट्रेट ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को कड़ाई के साथ बाजार बंदी के निर्देशों को पालन कराने की हिदायत दी है।







Leave a comment