उरई। गांधी महाविद्यालय में संत रविदास जयंती का आयोजन कर उनके विचारों पर परिचर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. अलका नायक ने की। संत रविदास के चित्र पर माल्यर्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

 

 

 

इस अवसर पर गरिमा पाठक ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद संत रविदास के विचार और योगदान पर वक्तव्य दिये गये। छात्रा ज्योति पांडेय एवं रोहित कुमार ने संत रविदास को महान संत बताया। स्वप्निल भटट और धीरेंद्र कुमार ने कहा कि संत रविदास अपने समय के बहुत बड़े समाज सुधारक थे। रीतेश जी ने संत रविदास की महिमा को व्यापक करार दिया। लक्ष्मी ने गीत के माध्यम से उनके व्यक्तित्व का निरूपण किया। डा. देवेंद्र नाथ, डा. राकेश नारायण द्विवेदी, शारदा त्रिपाठी ने भी विचार प्रकट किये। संचालन धर्मेंद्र कुमार ने किया। जबकि आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजक डा. गोविंद कुमार सुमन द्वारा किया गया।

महेंद्र सिंह, प्रीति राठौर, सुनीता गुप्ता, रिचा भदौरिया, डा. सुमेधा सचान, डा. केके त्रिपाठी, प्रीति परमार, वंदना सिंह, कंचन दीक्षित, विश्वप्रभा, सुरेश श्रीवास्तव, रोहित, मनीष, अंकित, हामिद बाबू, रामगुलाम आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment