उरई। घर से कोचिंग जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी करना युवक को मंहगा पड़ा। छात्रा के चिल्लाने पर राहगीरों ने युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर डाली।

जालौन कस्बे में मोहल्ला धुआंताल से बुधवार को एक छात्रा सुबह कोचिंग पढ़ने जा रही थी। तभी रफीक पुत्र इमाम बख्स उसका रास्ता रोककर छेड़खानी करने लगा। इस पर छात्रा बिफर गई और उसने चिल्लान शुरू कर दिया नतीजतन राहगीर इकटठे हो गये और उन्होंने मनचले युवक को दबोचकर उसकी तबियत से पिटाई की। खबर पाकर पुलिस भी मौके पर आ गई और उसे गिरफ्तार कर ले गई।

 

Leave a comment