कोंच-उरई । तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान कतिपय असामाजिक तत्वों द्वारा गोलियां चला कर दो युवकों की नृशंस हत्या कर दिये जाने की यहां कड़े शब्दों में निंदा करते हुये वैश्य समाज के लोगों ने कैंडिल मार्च निकाल कर उन्हें भावसिक्त श्रद्घाप्रसून अर्पित किये। इस दौरान युवा जोशीले नारों के साथ दिवंगत चंदन गुप्ता को शहीद का दर्जा दिये जाने की मांग के साथ दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही किये जाने की भी मांग कर रहे थे। बल्दाऊ धर्मशाला से प्रारंभ होकर कैंडिल मार्च मुख्य राजमार्ग पर होता हुआ चंदकुआ स्थित महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के नीचे खत्म हुआ। युवाओं के हाथों में कासगंज कांड में मारे गये चंदन गुप्ता के फोटो युक्त वैनर था और मोमबत्तियां जला कर उन्हें श्रद्घांजलि दी गई। इस दौरान पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल, कल्लू कनकने, सभासद विशाल गिरवासिया, मनीष मोर, संदीप अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, निखिल गुप्ता, छोटू इकडय़ा, सौरभ मिठया, राजीव अग्रवाल, निखिल गिरवासिया, शिवा, अंचल, आकाश छावला, डॉ. दिलीप अग्रवाल, खेमचंद्र अग्रवाल, हरिओम, राहुलबाबू अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, दीपक गर्ग, विकास, अमन सोनी, शीलू अग्रवाल, अमित, देवेन्द्र अग्रवाल, दीपेन्द्र, गौरव अग्रवाल सहित तमाम लोग शामिल रहे।

Leave a comment