उरई। दोपहिया वाहन पर दो से अधिक लोगों के बैठकर चलने की इजाजत आम लोगों को नही है वरना उनका चालान काटकर जुर्माना वसूल कर लिया जायेगा। लेकिन इस कायदे को मनवाने का जिम्मा ढोने वाली खाकी जब खुद ही इसकी टांग तोड़ती घूम रही हो तो कानून के राज की दुर्गति को कौन बचा सकता है।
ऐसा ही एक नजारा बघौरा में पुलिस लाइन के पास जालौन टाइम्स की टीम ने अपने कैमरे में कैद किया। जब सड़क पर वर्दी में तीन पुलिस वाले बाइक पर गुजर रहे थे। बेहतर हो कि पुलिस के अधिकारी आम जनता को टेªफिक नियमों के पालन की नसीहत देने के पहले खुद अपने विभाग में इस पर अमल की सख्ती दिखायें। नसीहतों का असर तभी होता है जब उन्हें बांटने वाला खुद उन पर खरा हो।

Leave a Reply