सिरसाकलार-उरई। थाना परिसर में थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन की अध्यक्षता में समाधान दिवस का महीने के पहले शनिवार को आयोजन किया गया।
इसमें पांच शिकायतें आई जिसमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष ने लेखपालों से कहा कि एंटी भू माफिया अभियान में पुलिस का सहयोग पूरी तरह उनके साथ है। उन्होंने कहा कि प्रधानों को ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे से जहां भी समस्या है उसका वे प्रभावी निराकरण करें।
समाधान दिवस में ग्राम प्रधान धीरज कुमार, श्याम सिंह, दुर्गा प्रसाद, कन्हैया लाल, डीडी खान, लेखपाल श्रीकांत द्विवेदी, राजकुमार प्रजापति, प्रशांत यादव, हेमंत, उपनिरीक्षक अरुण तिवारी और न्यामतपुर चैकी इंचार्ज वीरप्रताप आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a comment