उरई। सार्वजनिक हैंडपंप को उखाड़कर सरकारी जमीन पर कब्जा कर लेने और विरोध करने पर मोहल्लेवालों को धमकी देने की दबंगई का मामला सामने आया है।
जालौन कोतवाली में समाधान दिवस पर दिये गये प्रार्थनापत्र के मुताबिक जालौन कस्बे के मोहल्ला नारोभास्कर में प्राथमिक विद्यालय हरीपुरा के पास दो दबंग भाइयों मो. रईस व रिजवान ने सरेआम सड़क पर लगा सार्वजनिक हैंडपंप उखाड़ फेका और उसके चारों ओर चाहरदीवारी बनाकर लोहे का बड़ा गेट लगा दिया जिससे आम रास्ता अवरुद्ध हो गया। जर्रार कादरी सहित मोहल्ले वालों ने जब इस पर आपत्ति की तो उन्हें दोनों भाई जान से मारने की धमकी देने लगे।
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी ने इस प्रार्थना पत्र को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।







Leave a comment