उरई। दबंग ने गांव के चैकीदार पर ही अपनी शहजोरी दिखा डाली। उन्होंने चौकीदार की गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के रनवां गांव में दुस्साहसी दबंग ने पुलिस को चुनौती देते हुए चौकीदार को पीट डाला। चौकीदार दुर्गा प्रसाद ने बताया कि वह आज सुबह अपने घर के बाहर बैठा था तभी मनोहर सिंह साथियों के साथ आये और गाली-गलौज करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। घटना में चौकीदार के अनुसार उसकी शरीर पर काफी चोटें आईं हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a comment

Recent posts