उरई। बुधवार को कालपी में सहकारिता भवन में क्रय-विक्रय समिति का चुनाव कराया गया जिसमें देवेंद्र द्विवेदी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये। पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी को इस चुनाव में पीसीएफ के लिए डेलीगेट निर्वाचित कर लिया गया।
शीर्ष सहकारी संस्थाओं के 15 डेलीगेट क्रय-विक्रय समिति कालपी से चुने गये हैं। जिनमें वीरेंद्र सिंह चैहान इफको, शत्रुघन सिंह चैहान, धनपत सिंह, सनत कुमार और रामप्रकाश सिंह डीसीडीएफ, दलहन-तिलहन संघ लखनऊ के लिए रविंद्र कुमार, जिला सहकारी बैंक के लिए राधेश्याम, वेदप्रकाश, जगत नारायण, नीरज कुमार, कृभको के लिए योगेंद्र सिंह, और केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के लिए नरेश कुमार द्विवेदी व धर्मेंद्र सिंह शामिल हैं।

One response to “घनश्याम अनुरागी पीसीएफ के डेलीगेट चुने”

  1. sarvesh verma Avatar
    sarvesh verma

    Orai se

    Like

Leave a comment