उरई। जिला बार एसोसिएशन के नये चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। एल्डर्स कमेटी की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।
इसके मुताबिक विभिन्न पदों के लिए नामांकन 21 मार्च को सुबह साढ़े दस बजे से शाम तीन बजे तक होगा। 22 मार्च को सुबह 11 से शाम 3 बजे तक पर्चों की जांच की जायेगी। नाम वापसी 23 मार्च को सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक हो सकेगी।
7 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। 7 अप्रैल को ही शाम 6 बजे से मतगणना शुरू की जायेगी और परिणाम घोषित कर दिए जायेगें।
एल्डर्स कमेटी की बैठक में बालमुकंद, श्यामलाल वर्मा, आत्माराम गौतम, मूरत सिंह भदौरिया और इंदेश्वर दयाल अवस्थी उपस्थित रहे।

Leave a comment