कालपी –उरई ।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरूवार को एसपी बालिका इंटर कालेज कालपी मे पुलिस प्रशासन के तत्वावधान मे महिला जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम ने कहा कि पुलिस प्रशासन के द्वारा महिला सशक्तिकरण का प्रयास कर रही है। जिससे महिला अपराध के ग्राफ में कमी सके। इटौरा डिग्री कालेज मे चैकी इंचार्ज रामजी सिंह की मौजूदगी मे छात्राओं को पुलिस कर्मचारियों के द्वारा अधिकारों के लिए जागरूक किया गया।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मोहतरमा जैनम महविद्यालय तथा दुर्गा पब्लिक स्कूल आटा मे आयोजित कार्यक्रम मे छात्राओ को जागरूक कर थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया गया कि वर्तमान में महिलाये जागरूक हो रही हैं। छात्राओं को विधालय आवागमन के समय तथा अन्य महिलाओ से सम्बंधित मामलो में 100 तथा 1090 नम्बर पर काल कर तत्काल सूचना दे। जिससे तत्काल पुलिस प्रशासन के द्वारा कार्यवाही की जा सके। वही पुलिस द्वारा विधालय स्टाफ तथा प्रबंधन के समक्ष छात्राओं के विचार तथा राय भी जानी गयी। सुरक्षा के मामलो में महिलाये कितनी जागरूक है इस विषय में पुलिस प्रशासन की सेवाओ की बच्चों द्वारा जानकारी भी दी गयी। जिससे पुलिस द्वारा बच्चों की हौसला अफजाई भी की गई। कार्यक्रमों में उपनिरीक्षक गण रजनीश कटियार, शिवशंकर सिंह के अलावा विधालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षकाओं सहित स्टाफ के कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

Leave a comment