जालौन-उरई। एक ओर केंद्र व राज्य सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चला रहीं हैं। वहीं नगर में लाखों रुपये की लागत से खरीदे गये मोबाइल शौचालय अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहें हैं।
नगर पालिका ने फौजी पड़ाव में मेला के दौरान लाखों रुपये की लागत से मोबाइल शौचालय लगाया था। लेकिन यह शौचालय मेला समाप्त हुए दो महीने गुजर जाने के बाद वहां आवाजाही न होने से शोपीस बना हुआ है।
नगर के देवनगर चैराहा और कोंच चैराहा के व्यस्ततम क्षेत्रों में एक भी शौचालय नही है। जिससे आये दिन महिलाओं, बच्चों तथा राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर मोबाइल शौचालय ऐसे किसी चैराहे पर रख दिये जाये ंतो उन पर किया गया खर्चा सार्थक हो सकता है। लेकिन नगर पालिका ने अभी तक इस मामले में उदासीन रुख बना रखा है। हालांकि जब इस संदर्भ में नगर पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने आश्वासन दिया कि मोबाइल शौचालय तत्काल फौजी पड़ाव से हटाकर किसी प्रमुख चैराहे पर रखवायेगें।

Leave a comment