कालपी-उरई। बुधवार को कोतवाली के वार्षिक निरीक्षण में अभिलेखों को देखने और पुलिस की रुटीन कार्रवाईयों का जायजा लेने के अलावा पुलिस अधीक्षक ने आवारा पशुओं और जाम की समस्या को लेकर भी प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता से चर्चा की।
बाद में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कालपी नगर की जटिल समस्या नेशनल हाइवे पर लगने वाला जाम है। यहां सड़क हादसे भी बहुत ज्यादा होते हैं। इसको देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए बड़ी संख्या में होमगार्ड यहां नियुक्त किये गये हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने पुलिस ट्रेफिक मित्र बनाने के लिए कोतवाली पुलिस को प्रपत्र उपलब्ध करा दिये हैं। कालपी नगर व जोल्हूपुर, मदारीपुर आदि सड़कों पर 75 ट्रेफिक मित्र बनाये जाने हैं जिसके लिए लोग चिन्हित किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में उन्होंने सभी सहयोगियों को आम जनता के साथ बेहतर संबंध बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन सहयोग के बिना पुलिस अपने उददेश्य में कामयाब नही हो सकती।
इस मौके पर उपाधीक्षक सुबोध कुमार गौतम, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक राजीव कांत, जगत नारायण यादव, सर्वेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment