जालौन-उरई । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरीपुरा में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने तथा वाद-विवाद करने के मामले में पुलिस ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है।

ग्राम हरीपुरा में ग्राम समाज की भूमि पर कई वर्षों से संजीव कुमार कूड़ा डाल रहे थे उसी जगह पर दूसरा पक्ष ने कब्जा कर लिया तथा कई बार विवाद हुए बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने संजीव कुमार मुन्ना लाल विवेक मिश्रा अरविंद शशिकांत हरिलाल तथा दूसरे पक्ष से सोबरन सिंह टीकाराम रामकुमार बाबूराम श्याम सुंदर ओम प्रकाश राजकुमार समेत एक दर्जन लोगों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में 107,16 की कार्यवाही की है।।।

Leave a comment