उरई। नलकूप में बिजली की सप्लाई ठीक कर रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई।
कुठौंद थाने के मिहौना ग्राम में संजीव यादव विद्युत खराबी के कारण अपना नलकूप न चलने से परेशान थे। सोमवार को वे नलकूप की विद्युत सप्लाई ठीक करने का प्रयास सुबह कर रहे थे। तभी उनको तेज करंट लग गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में परिवारीजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उनका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

Leave a comment