उरई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय और खंड विकास व स्थानीय निकाय क्षेत्रों में आयोजन कराये गये। जिसमें कई जोड़े उनके सामाजिक धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार परिणय गठबंधन में बांधे गये।
जालौन में खंड विकास कार्यालय में 21 युगलों का विवाह इस दौरान रचाया गया। जिसमें विकास खंड की ओर से 16 जोड़े तथा नगर पालिका की ओर से 5 जोड़े जीवन साथी बने। कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता तथा ब्लाक प्रमुख तिलक चंद जाटव मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी सुदामा शरण ने की।
इस अवसर पर विवाह बंधन में बंधे जोड़ों में शामिल रहे प्रतीक्षा संग राघवेंद्र, ज्योति संग सुखपाल, रुबीना संग रईसुददीन, मंजू संग शिवमंगल, रचना संग अतर सिंह, नेहा संग रामजीवन, गीता संग अविनाश, वीरवती संग अजय, सोमवती संग सौरभ, अंजलि संग सर्वेश, सोनम संग अनिल, राजेश्वरी संग अवधेश, राखी संग सर्वेश कुमार, नीरज संग रामकुमार, उमा देवी संग सरमन कुमार, नीरज संग रामकुमार, संतोषी संग कमल सिंह, पूनम संग शिरोमन, प्रतिज्ञा संग ब्रह्मदेव, गुलब्बा संग फहीम, कोमल संग रविंद्र आदि।
प्रत्येक जोड़े को सरकार की ओर से उपहार स्वरूप 20 हजार रुपये नगद दिये गये। उनके भोजन-पानी और गृहस्थी योग्य सामान की व्यवस्था भी सरकारी तौर पर की गई। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण ज्ञानेंद्र सिंह राजपूत, पंचायत रमाशंकर प्रजापति और ग्राम पंचायत सचिवगण सतीश वर्मा, मनीष निरंजन, रमेश उदैनिया, किरन रावत, अमर सिंह, जयपाल के अलावा नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी डीडी सिंह भी मौजूद रहे।
कालपी क्षेत्र में महेबा स्थित विकास खंड कार्यालय के परिसर में 9 युगलों की शादियां धूमधाम से संपन्न कराई गईं। उप जिलाधिकारी सतीश चंद्र अन्य अधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की।
सामूहिक विवाह समारोह के लिए विशाल पंडाल लगाया गया था। बराती-जनाती इसमे एकत्रित हो गये। यहीं पर दूल्हा-दुल्हन की शादियां संपन्न कराई गईं। सामूहिक विवाह समारोह के दौरान खंड विकास अधिकारी लोकनाथ राजपूत की देखरेख में भोजन का इंतजाम किया गया तथा नवविवाहितों शासन के द्वारा निर्धारित उपहार वितरित किये गये। डिप्टी एसपी सुबोध गौतम, विधायक प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह जादौन, नायब तहसीलदार हरी प्रसाद आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a comment