उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के सुढ़ार गांव में पुलिस ने जुआ खेलते हुए पांच लोगों को दबोच लिया। जिनके जामा तलाशी में 54 सौ रुपये की नगदी बरामद हुई।
मुखबिर की सूचना पर जालौन कोतवाली के उपनिरीक्षक उमेश सिंह ने ग्राम सुढ़ार में जुआ के फड़ पर दबिश दी। जिसमें सुनील, अनूप, संतू मिश्रा, लल्ला और कल्लू को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस ने पांचों जुआरियों का चालान कर दिया।

Leave a comment