जालौन-उरई। मोहल्ला ज्वाला गंज स्थित बारदाना के गोदाम में सोमवार को आग लग जाने से लगभग 50 हजार रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया।
ज्वाला गंज में जीतू पुत्र रामदास की बारदाना की दुकान और गोदाम है। सोमवार को दोपहर इसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे गोदाम में रखा बारदाना जलकर खाक हो गया। उनकी सूचना पर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची उसके प्रयास के बावजूद लगभग 50 हजार रुपये का माल जलकर खाक हो गया।






Leave a comment