जालौन-उरई। स्कार्पियो गाड़ी के सौदे में बचे 30 हजार रुपये के बकाये को न देने पर पीड़ित ने पुलिस में आरोपी की शिकायत कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला खंडेराव निवासी सिद्धार्थ यादव ने अपनी तहरीर में बताया कि उन्होंने सहावनाका के परवेज और लल्लूराम को अपनी स्कार्पियों गाड़ी बेची थी जिसका 30 हजार रुपया बकाया है। कई बार तगादा करने के बाद भी नीयत खराब होने की वजह से वे लोग पैसे नही दे रहे। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment