उरई। जालौन तहसील क्षेत्र के छात्र ने बालीबाल के प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट में शामिल होकर जनपद के खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया है।
जालौन तहसील क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव की बालीबाल टीम हमेशा विभिन्न प्रतियोगिताओं में शोहरत बटोरती रही है। इस कारवां को आगे बढ़ाने के लिए अब नई पौध भी आने लगी है। हाईस्कूल के छात्र ऋषभ मिश्रा ने इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश टीम से सब जूनियर बालीबाल प्रतियोगिता में खेलकर अपने गांव का नाम रोशन किया। पारस मिश्रा, राजेश सिंह चंदेल, लला सेंगर, शशि भूषण आदि ग्रामीणों ने उसकी उपलब्धि पर गर्व जताया है।

Leave a comment