उरई। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ई-लाटरी के माध्यम से शराब की दुकानों का आवंटन किया गया। देशी, विदेशी और बियर की 331 जनपद की दुकानें इसमें आवंटित कर दी गईं।
लाटरी के परिणामों का एलान जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर और आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त गंगाराम के सामने किया गया। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह और आबकारी अधिकारी केपी यादव भी मौजूद रहे। 99 दुकाने अभी बची हैं जिनमें 4 विदेशी और 4 बियर की दुकाने शामिल हैं।
आवंटित हुई दुकानों में 217 देशी ठेके, 44 बियर ठेके और 60 विदेशी शराब के ठेको के अलावा दो माडल शाप शामिल हैं। दो घंटे में यह पूरी प्रक्रिया संपादित हो गई।






Leave a comment