जगम्मनपुर, उरई । ग्राम प्रधान जगम्मनपुर एवं ग्राम प्रधान हमीरपुरा की उदासीनता के कारण ग्राम जगम्मनपुर से कुठौंद जाने वाले मार्ग में हुसेपुरा जागीर रोड पर पानी बहने के कारण सड़क ने नाले का रूप अख्तियार कर लिया है । विकासखंड रामपुरा अंतर्गत ग्राम जगम्मनपुर से हुसेपुरा जागीर होते हुए कुठौंद के लिए सीधा रोड गया है इसमें जगम्मनपुर  हमीरपुरा गांव पंचायत की सीमा से लेकर हुसेपुरा गांव के नजदीक तक सड़क पर दोनों गांव का गन्दा पानी बहने के कारण सड़क नाले के रूप में तब्दील हो गई है । ज्ञात हो की ग्राम जगम्मनपुर तथा ग्राम हमीरपुरा के बीच से गुजरने वाली लोक निर्माण विभाग की इस सड़क के दोनों ओर पक्की नालियां बनी हुई है जो ग्राम हुसेपुरा जागीर के पहले एक नाले में जाकर जुड़ती हैं लेकिन सफाई कर्मियों की लापरवाही ग्राम प्रधानों की दृढ़ इच्छाशक्ति की कमी के कारण सड़क के दोनों ओर की नालियां ऊपर तक पूर्णता भर जाने से बंद हो गई हैं। इसी सड़क पर दौनो ओर पंडित श्रवण कुमार द्विवेदी इंटर कॉलेज, विद्युत सब स्टेशन है । इस सड़क से लगभग 30 गांव के ग्रामवासी जगम्मनपुर बाजार करने के लिए आते हैं अति व्यस्त सड़क पर कीचड़ में प्रवेश करके ही ग्रामीणों को जगम्मनपुर में प्रवेश मिलता है । इस रोड से गुजरने वाले रास्तागीर जगम्मनपुर तथा हमीरपुरा प्रधान को बुरी तरह से कोसते हुए इन दोनों गांव के ग्राम वासियों की लापरवाही को धिक्कारते हुए किसी तरह गंदे कीचड़ युक्त पानी से निकलकर जगम्मनपुर तक पहुंचते हैं । उक्त संदर्भ में व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय द्विवेदी ने सहायक विकास अधिकारी ( पंचायत )अंगद सिंह से फोन पर वार्ता करते हुए इस समस्या का निदान करने के लिए कहा तो उन्होंने आगामी 2 दिन में हमीरपुरा तथा जगम्मनपुर की सीमा में सड़क के दोनों ओर की गालियां साफ करा देने का आश्वासन दिया है ।

Leave a comment