कालपी-उरई। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात ट्रैक्टर से टकराने के बाद गिटटी से भरा ट्रक रेलिंग तोड़कर यमुना पुल से नीचे जा गिरा। इस भीषण हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गये और उसके ड्राइवर व सहायक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जाता है कि यह हादसा पुराने पुल पर अंधेरा होने की वजह से हुआ। ट्रक पुल के नीचे रेत में गिरकर बिखर गया। मृतकों के नाम चंदन (28वर्ष) पुत्र रमेश कुशवाहा और विकास (22वर्ष) पुत्र जगदीश निवासीगण बबीना जिला झांसी बताये गये हैं। दुर्घटना भोगिनीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुल के हिस्से में हुई। हालांकि बचाव कार्य के लिए भोगिनीपुर पुलिस के साथ कालपी कोतवाली पुलिस भी मौके पर डटी रही।

Leave a comment