जालौन-उरई। प्रदेश सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा की नगर इकाई ने यहां पर गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का आवाहन पार्टी के लोगों से किया।
स्थानीय कन्हैया लाल स्कूल में नगर अध्यक्ष अनिल याज्ञिक की अध्यक्षता में की गई गोष्ठी में पार्टी के स्थानीय नेताओं ने योगी सरकार का जमकर गुणगान किया। इस दौरान मिष्ठान भी वितरण किया गया। आदित्य भूषण, राजीव मोहन मिश्रा, पूर्व नगर अध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा, गौरव गुर्जर, सतीश सेंगर, रामू गुप्ता, पप्पू चैहान, ललित शुक्ला, मनोज तिवारी, खुशबू अग्रवाल सहित कई जाने-माने नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment