उरई। कर्ज में डूबे किसान ने खेत में जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी जान चली गई।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के सुरौली गांव निवासी विजय प्रकाश (37वर्ष) पिछली रात अपने खेत पर गया था। सबेरे आने-जाने वाले लोगों ने उसे अचेत हालत में देखा तो उसके घर खबर की। परिजन मौके पर पहुंचे तो उसे मृत पाकर उनमें कोहराम मच गया।
इस बीच पुलिस को भी मामले की सूचना कर दी गई। कालपी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता के मुताबिक प्रारंभिक पूंछतांछ में उस लोगों का भारी कर्जा होने की बात प्रकाश में आई है। पुलिस उपाधीक्षक सुबोध गौतम ने भी मौका-मुआयना किया। पुलिस ने शव सीलबंद कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।






Leave a comment