उरई। जालौन-औरैया स्टेट हाइवे पर सड़क हादसे में बाइक से जा रहे किसान की मौत हो गई। मृतक के पुत्र कौशल किशोर शुक्ला ने हादसे को लेकर लोडर चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
कौशल किशोर ने बताया कि उनके पिता अनिल कुमार (52वर्ष) अपनी मोटर साइकिल से खेतों पर जा रहे थे तभी सामने से आ रहे लोडर ने नाहिली बंबी पुलिया के पास उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें जब अस्पताल पहुंचाया गया तो डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
हादसे को लेकर कौशल किशोर ने लोडर यूपी 77 एन 1373 के चालक जीतू यादव निवासी बहादुरपुर सगुठिया थाना कोतवाली औरैया के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर उनके पिता को टक्कर मार देने का मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दे दी है पुलिस मामले की जांच कर रही है।






Leave a comment