उरई। परीक्षा देने के लिए जा रहे छात्र की बाइक में मैजिक ने टक्कर मार दी। अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसके साथ उसका चचेरा भाई भी था। उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है।
रामपुरा थाने के लड़ऊपुर का निवासी शिवम सिंह (20वर्ष) पुत्र हरपाल सिंह बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। सोमवार को वह अपने चचेरे भाई सत्यम (19वर्ष) पुत्र श्यामवीर सिंह के साथ आलमपुर स्थित श्रवणकुमार द्विवेदी महेश कुमार पाण्डेय कालेज में परीक्षा देने के लिए बाइक से जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर से दोनों छात्र बुरी तरह घायल होकर गिर पड़े। जिन्हेें बाद में राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने के कारण दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। शिवम ने जिला अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। जबकि सत्यम को हालत जटिल होने के कारण जिला अस्पताल से भी रेफर कर दिया गया।

Leave a comment