आटा-उरई। चारागाह की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनवाये गये मकान को प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया।
तहसील कालपी के आटा गांव में हरीशंकर अहिरवार ने ग्राम समाज की चारागाह की जमीन पर अवैध रूप से घर बना लिया था। शनिवार को तहसीलदार कालपी शालिकराम ने आटा थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर अपने सामने जेसीबी से उसका मकान ध्वस्त करा दिया जिससे अतिक्रमणकारियों को सख्त संदेश मिल गया।
उन्होंने चेतावनी दी कि चारागाह व अन्य सार्वजनिक भूमि पर कब्जा कर निर्माण करने की गुस्ताखी न करें वरना यही हश्र होगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान सत्य नारायण वर्मा, क्षेत्रीय कानूनगो और आटा हल्के के लेखपाल मौजूद थे।

Leave a comment