कोंच-उरई । कोतवाली पुलिस ने दस अवांछनीय तत्वों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही की है। मिली जानकारी के मुताबिक समाज में भय का माहौल पैदा कर अशांति फैलाने बाले दस लोगों के खिलाफ 110 मिनी गुंडा एक्ट की कार्यवाही की है। कोतवाल संतोषकुमार सिंह ने एसपी अमरेन्द्रप्रसाद सिंह के निर्देश पर उमेश कुशवाहा पुत्र रूपसिंह गोखलेनगर, अमीन अहमद पुत्र शरीफ अहमद आजादनगर, शिवम पुत्र रामविहारी निरंजन प्रतापनगर, राजकुमार पुत्र सीताराम प्रतापनगर, यूसुफ पुत्र लालमोहम्मद मालवीयनगर, मूरत पुत्र हन्नूलाल मालवीयनगर, रवि पुत्र गोविंदसिंह जयप्रकाश नगर, मानसिंह पुत्र राम गोपाल जवाहरनगर, राकेश पुत्र महेन्द्र यादव तिलकनगर के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट में कार्यवाही की गयी है। कोतवाल का कहना है कि अपराधों में संलिप्त रहने बाले अवांछनीय तत्वों और उनसे सांठगांठ कर शांति व्यवस्था में खलल डालने बालों को कतई बख्शा नहीं जायेगा, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।







Leave a comment