उरई। शनिवार को सेवा निवृत्त हुए लगभग सवा सौ शिक्षकों के सम्मान में पहली बार विभाग ने भव्य आयोजन किया। जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजेश शाही उपस्थित रहे।
वरिष्ठ कोषाधिकारी विवेक कुमार सिंह के मुख्यातिथ्य में हुए इस समारोह में प्रत्येक शिक्षक को श्रीफल भेंट कर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि समाज निर्माण में शिक्षक अहम भूमिका निभाते हैं। जिससे उनका स्थान गरिमापूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि देश की उन्नति के लिए शिक्षकों को मान-सम्मान दिया जाना बेहद जरूरी है।

Leave a comment