उरई। जिला शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र के विवादास्पद प्रधानाचार्य एमके सिंह को जिलाधिकारी ने जबरियां जनपद से कार्यमुक्त कर दिया है और उनका प्रभार जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल को सौंप दिया है।
जिला प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य एमके सिंह के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें की जा रही थीं। जिसमें उनके डयूटी पर न पहुंचने व तमाम अन्य अनिमिताओं की शिकायत थी। जिलाधिकारी ने इसकी जांच मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह को सौंपी थी। उनकी रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने आज यह कदम उठाया।

Leave a comment