जालौन-उरई। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन भी बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की निजीकरण के विरोध में हड़ताल जारी रही जिससे शनिवार को छठवें दिन भी विद्युत उपकेंद्र के कार्यालय पर ताला लटका रहा। बिल जमा न हो पाने के कारण उपभोक्ता परेशान रहे।
वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन जहां विभाग राजस्व बढ़ाने की कवायद तेज करने की मूड में था वहीं अभियंताओं और कर्मचारियों की हड़ताल ने उसके मंसूबे पर पानी फेर दिया। इस बारे में जब उपखंड अधिकारी नवीन कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी हड़ताल थी 2 अप्रैल सोमवार से कार्यालय खुल जायेगें।







Leave a comment