जालौन-उरई। स्थानांतरित कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा को शनिवार को कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भव्य विदाई दी गई जिसमें बजरंग दल के नेता भी मौजूद रहे। भूपेंद्र लौना के समर्थकों को इससे जले में नमक छिड़कने जैसा एहसास हुआ होगा।
विदाई समारोह में उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार शर्मा, बजरंग दल के जिला संयोजक मनुराज तिवारी, महेश सोनी, लोकेंद्र यादव, जावेद अख्तर, गोल्डी अवस्थी, कुंवर सिंह प्रधान सुढ़ार, कृष्णपाल गुर्जर ग्राम पमां आदि मौजूद थे।
क्षेत्रीय लोगों ने उनके पांच माह के कार्यकाल को जमकर सराहा। कहा कि उनके रहते हुए क्षेत्र में एक भी साम्प्रदायिक अशांति की वारदात नही हुई। इस दौरान उनके सहयोगियों एसआई केशव दास, चैकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्रा आदि ने भी माल्यापर्ण कर उनका जोरदार स्वागत किया।

Leave a comment