उरई। मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार वीके राजू ने शनिवार को जिले का भ्रमण किया। उन्होंने किसानों की आमदनी दूनी करने और मजदूरों को हुनरमंद बनाकर उनकी आय बढ़ाने की संभावनाओं का जायजा लिया।
इस क्रम में मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार कदौरा ब्लाक के पिपरायां ग्राम में पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने उनकी औसत आमदनी, व्यवसाय, मकान, बच्चों की शिक्षा और इलाज आदि के खर्चों के बारे में पूंछा।
उन्होंने किसानों से कहा कि उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार क्या कर सकती है। दुग्ध उत्पादन, पशु पालन, फूलों और औषधीय खेती व अन्य किसानी से जुड़ी सहायक गतिविधियों को मुनाफादेह बनाने में उनके अनुभव साझा किये और उन्हें इस बाबत टिप्स भी दिये। उप कृषि निदेशक अनिल पाठक भी उनके साथ थे।







Leave a comment