कुठौंद-उरई। स्थानीय महावीर जी के मंदिर पर बजरंगवली का जन्मोत्सव समारोह मनाया गया। जिसमें उन्हें सवामनी छप्पन भोग चढ़ाया गया।
समाज सेवी अखिलेश गुप्ता दो साल से इस मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार करा रहे हैं। कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित इस मंदिर में आज आकर्षक सजावट की गई थी। इस दौरान हवन और भण्डार भी किया गया। शाम को आरती हुई और सभी को छप्पन भोग प्रसाद वितरित किया गया। व्यवस्थाओं में दीपक गुप्ता, नीरज गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, शैलेश गुप्ता, पंकज अवस्थी, रामशंकर मिश्रा, गंगा गोपाल मिश्रा, विनय पाण्डेय, लक्ष्मण दास नगायच ने व्यवस्थाओं में हाथ बटाया।

Leave a comment