
* सामूहिक विवाह में हो रही भाई की शादी में जा रहा था अमीटा
* शादी बाले घर में पसरा मातम
कोंच-उरई । ग्राम अमीटा में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में अपने भाई की शादी में जा रहे कोंच के एक युवक की सड़क दुघर्टना में दुखद मौत हो जाने से शादी बाले में मातम पसर गया है। दुर्घटना कोंच एट रोड पर अमीटा के पास उस वक्त हुई जब दो बाइकें आपस में टकराई और बाइक सवार नीचे गिर गये। पीछे से आ रहा ट्रैक्टर एक को उसे रौंदता हुआ निकल गया। दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये। एक घायल को स्थानीय अस्पताल में मरहम पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि दूल्हे के भाई को गंभीर स्थिति में झांसी ले जाया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
कल शुक्रवार को एट थाना क्षेत्र के ग्राम अमीटा में एक संस्था द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया था। उक्त आयोजन में कोंच कस्बे के मोहल्ला भगतसिंह नगर निवासी हरीमोहन अहिरवार के बेटे रवीन्द्र की भी शादी थी। शादी में रवीन्द्र का छोटा भाई सुरेन्द्र (20) शामिल होने के लिये बाइक से जा रहा था। उसका पड़ोसी रवि वर्मा दूसरी बाइक से जा रहा था, अमीटा के पास दोनों बाइकें मुड़ते समय टकरा गईं और सुरेन्द्र तथा रवि नीचे गिर गये तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सुरेन्द्र को कुचल दिया जिससे सुरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि रवि भी चुटहिल हो गया। गंभीर स्थिति में सुरेन्द्र को झांसी मेडिकल ले जाया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी दुखद मौत हो गई। सुरेन्द्र की मौत की खबर जैसे ही कोंच पहुंची उसके घर में शादी की खुशी की जगह मातम पसर गया। पिता हरीमोहन और मां अंगूरीदेवी तो फफक पड़े, इलाके में भी गम का माहौल है।







Leave a comment