
कोंच-उरई । अपनी सेवावधि पूरी कर शिक्षण कार्य से अवकाश ग्रहण करने बाली डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप जूनियर हाईस्कूल की शिक्षिका अरुणा छावला व परिचारिका राजाबेटी को स्कूल में भावभीनी विदाई दी गई। विदाई के वक्त पूरा स्टाफ गमगीन था, विदाई कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पालिका चेयरपर्सन डॉ. सरिता आनंद ने अपने उद्बोधन में कहा कि अवकाश ग्रहण कर रहीं दोनों सख्शियतों ने अपने पूरे सेवा काल में नींव के पत्थर की भांति अपने दायित्वों का भली प्रकार निर्वहन किया और विद्यालय को ऊंचाइयों तक ले जाने में भी अपना योगदान दिया।
नगर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप जूनियर हाईस्कूल में शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति के डॉ. एलआर श्रीवास्तव की अध्यक्षता और पालिका चेयरपर्सन डॉ. सरिता आनंद के मुख्य आतिथ्य तथा प्रबंधक लल्लूसिंह अग्रवाल के बिशिष्टï आतिथ्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रादुर्भाव काल बर्ष 1978 से ही उसमें शिक्षण कार्य की जिम्मेदारी निभाती आ रहीं अरुणा छावला तथा परिचारिका राजाबेटी की आज सेवा निवृत्ति थी जिसमें विद्यालय स्टाफ के अलावा नगर के कई नामचीन लोग भी शामिल हुये। प्रधानाचार्या इंदिरा द्विवेदी ने दोनों का सम्मान करते हुये उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किये और कहा कि उन्होंने विद्यालय को अपने खून पसीने से सींचा है, स्कूल की प्रगत में उन्होंने ठीक वैसी ही जिम्मेदारी निभाई है जैसे कोई मां अपने बच्चे का पालन पोषण करने में निभाती है। संचालन प्रवक्ता एवं रंगकर्मी वीरेन्द्र त्रिपाठी ने किया। इस दौरान स्कूल स्टाफ ने दोनों को स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट किये। उनके परिवारीजन उन्हें गाजे बाजे के साथ घर ले गये। इस दौरान देवेन्द्रकुमार द्विवेदी, प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह, श्रीकांत गुप्ता, हाजी सेठ नसरुल्ला, हाजी मोहम्मद अहमद, कढोरेलाल यादव, ब्रजबल्लभसिंह सेंगर, सतीश छावला, सभासद रविकांत कुशवाहा, रमा खरे, माधुरी गुप्ता, शशि मिश्रा, अनुपम, आराधना बुधौलिया, पुष्पा चौरसिया, रोहित छावला, रजत छावला, आलोक, अमित, अंकित, आकाश, अशोक, मुन्नी, माया आदि मौजूद रहे।







Leave a comment