कोंच -उरई । ग्राम भेंड़ में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी खेत बाले को अपनी बोरिंग से पानी देने का वायदा करके उससे पैसा ले लिया लेकिन अब उसने पानी देने से मना कर दिया जिससे उसकी फसल बरबाद हो रही है। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से करते हुये लल्लूराम पुत्र काशीराम ने बताया है कि उसने अपने खेत में प्याज की फसल बोई है। उसके बगल में शिवपाल पटेल का खेत है जिसमें बोरिंग है और उसकी बोरिंग से पानी लेने के लिये लल्लूराम से शिवपाल ने तीन हजार रुपये लिये थे। अब शिवपाल लल्लूराम को पानी नहीं दे रहा है और उसका पैसा भी हड़प लिया है जिससे लल्लूराम की फसल तबाही के कगार पर है। उसने शिवपाल के खिलाफ कार्यवाही करने और उसकी फसल बचाने की गुहार लगाई है।







Leave a comment