कोंच  —उरई । एक तरफ शासन के निर्देश पर प्रशासनिक और राजस्व अधिकारी श्रावस्ती मॉडल पर काम करते हुये आगे बढ रहे हैं और एंटी भूमाफिया अभियान के तहत सरकारी जमीनों पर जमे अबैध कब्जेधारकों को हटा कर जमीनें खाली कराने में लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकारी भूमियों पर जमे दबंगों के बाबत आम ग्रामीणों को शिकायत के लिये अधिकारियों के दर पर दस्तक देनी पड़ रही है। विकास खंड कोंच के ग्राम कुदरा खुर्द निवासी शिवराजसिंह पुत्र बलवानसिंह ने एसडीएम सुरेश सोनी को शिकायती पत्र देते हुये बताया है कि गांव में आराजी नं. 171 रकवा 0.069 हेक्टेयर में खलिहान है जिस पर गांव के दबंग गंधर्वसिंह पुत्र रघुवीर सिंह ने अपना मकान खड़ा कर लिया है तथा आराजी नं. 169 रकवा 0.101 हेक्टेयर तालाब की भूमि है जिस पर सरनामसिंह पुत्र रघुवीरसिंह ने अपना मकान बना लिया है। इतना ही नहीं, इन लोगों ने सड़क किनारे चबूतरा भी बना दिया है तथा गड्ढा भी खोद दिया है जिससे आने जाने बालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उसने इन सरकारी जमीनों को खाली कराने की मांग अधिकारियों से की है।

 

 

Leave a comment