कोंच –उरई     । बीती रात प्रदर्शनी ग्राउंड से एक बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीती देर शाम तकरीबन आठ बजे ग्राम पडऱी निवासी राजेन्द्रसिंह पुत्र बसोरेलाल अपनी बाइक बजाज डिस्कवर नं. यूपी 92 एल 8422 से अपने बीबी बच्चों को लेकर आया था और प्रदर्शनी ग्राउंड में बाइक खड़ी करके बच्चों को मेला दिखाने अंदर चला गया। थोड़ी देर बाद जब वह बाहर निकला तो उसकी अपनी जगह से नदारत थी। कोई बाइक चोर अपने हाथों का कमाल दिखा कर बाइक ले उड़ा था। दिलचस्प यह भी है प्रदर्शनी स्थल पर पुलिस के जवान भी ड्यूटी करते हैं इसके बाबजूद चोरों ने अपना जौहर दिखाने में कोई गुरेज नहीं किया। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बाइक नहीं मिली तो उसने कोतवाली में बाइक चोरी की तहरीर दे दी है।

 

Leave a comment