
* हनुमान प्राकट्योत्सव पर धार्मिक अनुष्ठानों की रही धूम
कोंच —उरई । अतुलित बल की खान आंजनेय हनुमान जी का जन्मोत्सव शनिवार को नगर व क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन के साथ हनुमानजी की की बिशेष पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया गया। सैकड़ों श्रद्घालुओं ने मंदिरों में मत्था टेक कर आंजनेय हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
उरई रोड स्थित झगड़ेश्वर मंदिर में प्रतिष्ठित पंचमुखी हनुमानजी का आज पुजारी रामेश्वर दुवे द्वारा भव्य श्रृंगार किया गया, उनकी अनुपम झांकी का दर्शन कर श्रद्घालुओं ने स्वयं को कृतार्थ किया। इस अवसर पर अखंड रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया, हवन के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। किष्किंधा स्थित हनुमान मंदिर में भी बिशेष पूजा अर्चना एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुये, सुबह से देर शाम तक दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। सुप्रसिद्घ दोहर सरकार मंदिर में पवनसुत हनुमान का अद्भुत श्रृंगार दर्शनार्थियों को बरबस ही आकर्षित कर रहा था। पुजारी कमलेश द्विवेदी ने हनुमानजी की की आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया। पं. संतोष त्रिपाठी व पं. रामू पटैरया ने अनुष्ठान संपादित कराये। कमेटी के कार्यकर्ताओं आनंद दुवे, दीनानाथ नगरिया, सोहन वाजपेयी, रामनरेश त्रिपाठी, अखिलेश दुवे, शंभू गोयल, प्रदीप वाजपेयी, विनीत पाराशर, धर्मेन्द्र बबेले आदि व्यवस्थाओं में लगे थे। गुदरिया हनुमान मंदिर में कल से ही धार्मिक अनुष्ठान जारी थे। आज पूजा अर्चना के बाद दर्शनार्थियों को प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद वहां भजनादि कार्यक्रम जारी रहे। ब्राह्मïण महासभा परिसर गोखलेनगर में भगवान परशुराम के पाश्र्व में स्थित हनुमान जी के मंदिर में भी उनका जन्मोत्सव मनाया गया। तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर में ब्रजनंदन तिवारी द्वारा हनुमत प्राकट्य की औपचारिकतायें पूरी की गई, आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। पसरट बाजार के हनुमान मंदिर में भी अनंत बलवंत का प्राकट्योत्सव पूरे श्रद्घा भाव के साथ मनाया गया और धार्मिक अनुष्ठान संपादित किये गये। शंभू साहब मंदिर में हनुमान प्राकट्योत्सव के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। उधर, नदीगांव में भी बड़ी धूम धाम के साथ लोगों ने हनुमान जयंती मनाई। ब्लॉक परिसर स्थित प्राचीन रमन्ना सरकार मंदिर को सजाया गया व अखंड रामायण, सुंदर कांड आदि के पाठ आयोजित किये गये तथा प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों में हनुमान भक्तों की भारी भीड़ रही। नदीगांव से सात किलोमीटर दूर सीमावर्ती मध्यप्रदेश में स्थित रावतपुरा धाम मंदिर में भी दूरदराज के श्रद्घालुओं का दर्शनार्थ तांता लगा रहा।







Leave a comment