लखनऊ। एससी/एसटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की प्रदेशीय बैठक लखनऊ के एक निजी होटल में हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गौतम ने की और संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम ने किया।
प्रदेश महामंत्री वेद प्रकाश सरोज ने कहा कि एससी/एसटी शिक्षकों की सेवा संबंधी समस्याओं, पदोन्नति, स्थानांतरण, पदोन्नति में आरक्षण और अन्य लंबित प्रकरणों को संगठन संबंधित अधिकारियों और शासन के समक्ष उठाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के संवैधानिक अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संगठन कार्य करता रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह शास्त्री ने कहा कि एससी/एसटी शिक्षकों के अधिकारों और सम्मान की सुरक्षा के लिए संगठन प्रतिबद्ध है। संगठन को प्रदेश में और मजबूत बनाने के लिए शेष जनपदों में जिला इकाइयों का गठन जल्द किया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों और सदस्यों से संगठन के विस्तार के साथ शिक्षक हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में सदस्यता अभियान, जनपदवार संगठन के विस्तार और एससी/एसटी शिक्षकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रदेश स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया।
इस दौरान मऊ जनपद के राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. रामविलास भारती के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष गजराज सिंह, सचिव पाटन दीन आर्य, डॉ. सतीश अम्बेडकर, डॉ. अलका राजवंशी, अर्जुन कुमार, दिनेश सरोज, डॉ. विनय कुमार, शेर सिंह, धर्म अवतार, महेश कुमार, हृदय नारायण, राकेश कुमार, अरुण कुमार, प्रहलाद, अशोक कनौजिया, अमर सिंह, विनोद भारती, ओपी बौद्ध, विनोद कुमार, गुरुमीत, मोहित, आशुतोष कुमार, अनिल भारती, मानवेंद्र सिंह, अरुण, अनीता, गीता और रीना रजक सहित प्रदेश के अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।







Leave a comment