
उरई| रास्ते में जाते समय ट्रैक्टर से कुचलकर हुई ग्रामीण की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस पर ट्रैक्टर को छोड़ने और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का मामला प्रकाश में आया है।
जालौन क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा निवासी ईश्वर दयाल पुत्र हरदयाल आज अपने गांव के परमात्माशरण, रामअवतार, संतोष कुमार, कृपाराम, कल्लू, अखिलेश, अजीत, रामराज सिंह, जगराम सिंह, इंदल सिंह, हरिश्चंद्र, राजाकरन, रामप्रताप सिंह, अमर सिंह पाल, गजेंद्र सिंह के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा जहां जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया 28 फरवरी 2018 को उसके पुत्र बब्बू राजा उर्फ बाॅबी की अनुराधा टॉकीज के सामने स्टेशन रोड पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी जिसकी तहरीर तत्काल कोतवाली पुलिस को दे दी गई थी। इसके बाद भी पुलिस ने 14 मार्च 2018 को दर्ज की गई एफआईआर में दुर्घटनाकारी ट्रैक्टर नंबर यूपी 85 एटी 6993 को दर्ज नहीं किया और अज्ञात वाहन से दुर्घटना दिखा दी जबकि दुर्घटना के समय चालक टैªक्टर छोड़कर मौके से भाग गया था और पुलिस उसे अपने कब्जे में लेकर कोतवाली लाई थी। बाद में दुर्घटनाकारी टैªक्टर को पुलिस ने बिना किसी कार्यवाही के उसके मालिक को सौंप दिया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि दुर्घटनाकारी टैªक्टर के मालिक से सांठगांठ कर उसे छोड़ने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और एवं उसके मालिक को पकड़कर गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।







Leave a comment