जालौन-उरई। मोहल्ला नारोभास्कर में बंबई वाले मंदिर के आगे आदर्श निकेतन स्कूल के सामने बीती देर रात गुप्ता कन्फैक्शनरी में आग लग गई। दुकान के मालिक धीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि वे रात 10 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चले आये थे। 1 बजे राहगीरों ने जब उनकी दुकान से धुआं उठते देखा तब उन्हें खबर मिली। उन्होंने कहा कि विद्युत शार्टसर्किट से उनकी दुकान में आग लग नही सकती थी क्योंकि दुकान में बिजली का कनेक्शन नही है। धीरज ने रंजिशन दुकान में आग लगाये जाने की आशंका प्रकट की है। खबर दी जाने के बावजूद दमकल गाड़ी भी मौके पर नही पहुंची। जिससे उनका लगभग 2 लाख रुपये का नुकसान हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

Leave a comment